कबीरधामकवर्धा

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन में ठंड और बढ़ेगी

मिचौंग का असर खत्म; आसमान साफ हुआ, सर्द हवाओं से गिरेगा रात का पारा

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। जिसकी वजह से आज प्रदेश का मौसम साफ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना शुरू होगा, जिससे रात के तापमान में गिरावट होगी। बादल छंटने के कारण दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

शुक्रवार को सरगुजा संभाग के रामानुजगंज, ओडगी, मनोरा, सूरजपुर में हल्की बारिश हुई है। तापमान की बात करें तो प्रदेश में अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 28.3 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन में दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान गिरेगा, यानी ठंड बढ़ेगी।

रायपुर में दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।
रायपुर में दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।

ऐसा रहा मौसम

  • प्रदेश के सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई।
  • प्रदेश में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दंतेवाड़ा में रिकार्ड किया गया।
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.0°C पेंड्रा में दर्ज किया गया।
  • रामानुजगंज, ओडगी, मनोरा, सूरजपुर में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम पूर्वानुमान

  • प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन में दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होगी।
  • न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट होगी।
  • रायपुर शहर में मौसम साफ रहेगा।
  • रायपुर में दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है।
अगले तीन दिन में दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री बढ़ सकता है।
अगले तीन दिन में दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री बढ़ सकता है।

ऐसा रहा छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रायपुर26.1 डिग्री18.1 डिग्री
रायपुर माना एयरपोर्ट25.8 डिग्री19.4 डिग्री
बिलासपुर22 डिग्री18 डिग्री
पेंड्रा रोड22.815 डिग्री
अंबिकापुर22.7 डिग्री16.4 डिग्री
जगदलपुर22.6 डिग्री17.8 डिग्री
दुर्ग25.5 डिग्री17.2 डिग्री
राजनांदगांव25.5 डिग्री18.7 डिग्री

मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-

1. बस्तर और सरगुजा संभाग में आज भी बारिश के आसार:छत्तीसगढ़ में मिचौंग का असर जारी; आगे और ज्यादा पड़ेगी ठंड

चक्रवाती तूफान मिचौंग कमजोर पड़ गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका असर बना हुआ है। आज सुबह से ही रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों पर बादल छाए रहे। जिससे दिन के तापमान में गिरावट है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में प्रदेश के बस्तर संभाग के जिले और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की बौछार पड़ने के आसार हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. खेतों में गीला पड़ा धान, खरीदी बंद, अन्नदाता परेशान:छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मिचौंग से टमाटर, चने और मिलेट्स की फसल को भारी नुकसान

छत्तीसगढ़ में मिचौंग तूफान ने धान के साथ टमाटर, चने और कई मिलेट्स की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। ज्यादातर किसानों का धान अब भी खेतों पर पड़ा हुआ है। बचाव के इंतजाम के बाद भी धान भीग रहा है। बारिश के कारण खरीदी केंद्रों में अघोषित रूप से धान खरीदी की प्रक्रिया बंद कर दी गई है।

Advertisement Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button