कबीरधामकवर्धा

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र में असामयिक वर्षा से बचाव के लिए नोडल अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारियों की ली बैठक

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी तथा व्यवस्थाओं के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर महोबे ने कहा कि जिले में लगातार असामयिक वर्षा हो रही है। इसके लिए धान खरीदी केन्द्रों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों से कहा कि असामयिक वर्षा को ध्यान में रखते हुए सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। धान को वर्षा के जल से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैप कव्हर रखे तथा धान के स्टैकिंग को पूर्ण रूप से ढक कर रखे। उन्होंने कहा कि धान के स्टैकिंग के लिए नीचे में ड्रैनेज व्यवस्थित रूप से बनाएं तथा पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण भी करें। उन्होंने धान के उठाव के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक धान का उठाव करें, जिससे धान खरीदी कार्य लगातार होते रहे। इस दौरान उन्होंने बफर लिमिट के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी के लिए जिम्मेदारी दी गई है। धान खरीदी केन्द्र में धान को वर्षा के जल से सुरक्षित रखने के लिए कार्य करें तथा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि सभी धान उपार्जन केन्द्रों में, कैप कव्हर, बारदाना, चबूतरा, कांटा-बांट, धर्मकांटा का सत्यापन, आर्द्रतामापी यंत्र का कैलीब्रेशन, डेनेज, नाली निर्माण, धान भूसा, फेसिंग, मुख्य सड़क से खरीदी केन्द्र तक रोड की व्यवस्था का निरीक्षण करें। उन्होंने असामयिक वर्षा को दृष्टिगत धान उपार्जन केन्द्रों में पानी निकासी के लिए नाली, तिरपाल, चबूतरा एवं धान भूसा में धान रखे जाने संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय करने में कोई समस्या नहीं आना चाहिए। केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहें।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि कबीरधाम जिला राज्य के अंतिम सीमावर्ती क्षेत्र होने से अन्य राज्य एवं अन्य जिलों से अवैध रूप से धान का परिवहन कर उर्पाजन केन्द्रों में धान खपाए जाने की आशंका बनी रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकपोस्ट के माध्यम से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में 90 सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत 108 धान उर्पाजन केन्द्रों के माध्यम से सुचारू रूप से धान खरीदी संचालित की जा रही है। 06 दिसंबर 2023 तक 103289.00 मी. टन धान खरीदी की जा चुकी है। इसके साथ ही 11579.00 मी. टन धान मिलर को जारी किया गया है। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी सुश्री आकांक्षा नायक, कृषि विभाग के उपसंचालक राकेश शर्मा, उप पंजीयक सहकारी सेवा संस्था सतीष पाटले, टिकेन्द्र राठौर सहित समस्त नोडल अधिकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button