कबीरधामकवर्धा

मछली पालन से आजीविका एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मछली जाल का निःशुल्क वितरण

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर मत्स्य पालन विभाग द्वारा 11 अगस्त 2023 को विशेष संरक्षित जनजाति पीवीटीजीएस बैगा समूहों को मछली पालन से आजीविका एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मछली जाल का निःशुल्क वितरण मत्स्य बीज प्रक्षेत्र खैरबना कला में प्रदाय किया गया। विकासखंड बोड़ला के ग्राम इंद्रीपानी ग्राम पंचायत दुर्जनपुर निवासी बैगा युवा मत्स्य पालन समिति को मछली पालन के लिए जाल प्रदाय किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री ईतवारी राम बैगा जाल को प्राप्त किया।
बैगाओं को मछली पालन के लिए स्वयंसेवी संस्था गाँधी ग्राम विकास समिति ग्रामोदय केंद्र तरेगांव जंगल क्षेत्र में आजीविका संवर्धन से जोड़ रहे हैं। जाल लेने पहुंचे बैगा को सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग रामधन सिंह द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया गया। समूह के सदस्यों ने बताया कि समूह को शासन द्वारा दस वर्ष के लिए लीज प्रदाय किया गया है। समिति के माध्यम से 13 सक्रिय सदस्य के साथ गांव के सभी परिवार जुड़े हुए हैं। लगभग 3 एकड़ तालाब में व्यवसायिक नजरिए से विशेष संरक्षित जनजाति परिवारों द्वारा विगत वर्षों से मछली पालन किया जा रहा है। जाल वितरण के अवसर पर मत्स्य पालन विभाग से निरीक्षक नीलेश कुमार चंद्रवंशी, संस्था के अध्यक्ष चंद्रकांत यादव, सदस्य कोमल सिंह धारवैया, कुमारी चित्रारेखा राडेकर उपस्थित थे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button