घोंघा हाई स्कूल के तीन खिलाड़ियों का जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन
आदित्य वर्मा ने 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर संभाग स्तर के लिए बनाई जगह

सीजीएन न्यूज़ | घोंघा
वनांचल क्षेत्र स्थित शासकीय हाई स्कूल घोंघा के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन इंद्रप्रस्थ स्टेडियम बोड़ला में किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अंडर-17 वर्ग में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में आदित्य वर्मा ने 3000 मीटर दौड़ में प्रथम, यशराज निषाद ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम तथा रीना मरकाम ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं संतोषी ने गोला फेंक में द्वितीय तथा मयंक ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के व्याख्याता राजेश साहू ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को विद्यालय के व्याख्याता ब्रजेश गुप्ता ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी घोंघा हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। आदित्य वर्मा ने 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, रीना मरकाम ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान तथा यशराज निषाद ने 1500 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आदित्य वर्मा अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रभारी प्राचार्य रामकुमार बघेल ने खिलाड़ियों को ब





