
कवर्धा-पुष्पगंधा प्रकाशन के युवा साहित्यकार प्रकाशक डॉ सुनील गुप्ता तन्हा को वर्थी वैलनेस फाउंडेशन लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा पुष्पगंधा प्रकाशन से राष्ट्रीय स्तर पर गद्य एवं पद्य विधा की लगभग 42 पुस्तकों के संपादन प्रकाशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य सेवा देने के लिए फाउंडेशन द्वारा डॉ गुप्ता को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित किया गया फाउंडर प्रमुख सौम्या वाजपेई ने कहा डॉ गुप्ता द्वारा साहित्य प्रकाशन के क्षेत्र में जो सेवाभावी कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय ही नहीं वंदनीय है अर्थ प्रधान इस दौर में प्रकाशन का कार्य सेवाभावी जो बहुत मुश्किल कार्य है वे विगत 25 वर्षों से सहजता पूर्वक कर रहे हैं इनकी समर्पित साहित्यिक योगदान हेतु वर्षी फाउंडेशन राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित कर गौरवान्वित होने की बात कही डॉ गुप्ता के साहित्यिक योगदान के लिए इन्हें पूरे भारतवर्ष से सम्मान मिलते रहता है राष्ट्रीय स्तर की विशेष सम्मान से सम्मानित होने पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार हरि विश्वकर्मा आदित्य श्रीवास्तव शिक्षक अशोक गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता कमल साहू आदर्श जन कल्याण संस्थान के संयोजक अंकुर गुप्ता श्रीमती सुलेखा गुप्ता छत्तीसगढ़ कसौधन वैश्य समाज अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता पंडरिया प्रवक्ता महेंद्र गुप्ता बिलासपुर ने डॉ गुप्ता को बधाई घोषित किया है
