विविध

अवैध महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 8 लीटर शराब जब्त

कबीरधाम/पंडरिया, 23 अप्रैल 2026।
कबीरधाम जिला में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची महुआ शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर अवैध शराब और नकदी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल तथा एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में 22 अप्रैल को पंडरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खैरडोंगरी निवासी रेखू साहू अपने घर में हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब का अवैध विक्रय कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी रेखू साहू (29 वर्ष) के पास से करीब 8 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 1600 रुपये) और 200 रुपये नकद जब्त किए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में सउनि मोहनलाल खुंटे, आरक्षक अभिषेक शर्मा, विकास जांगड़े, हुकुम माथुर तथा महिला आरक्षक रत्नी मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button