कबीरधामकवर्धा

कवर्धा में 7 साल बाद शुरू होगा हाइटेक अंतरराज्यीय बस स्टैंड, शहर में बसों की एंट्री बंद, यात्रियों को 2 किमी दूर से पकड़नी होगी बस*

*कवर्धा, 14 अप्रैल 2026:*
शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जुनवानी रोड पर स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड 7 साल बाद इसी महीने से संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के भीतर बसों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नगर पालिका द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नए बस स्टैंड की रिपेयरिंग और फिनिशिंग का काम पूरा कर लिया गया है। रंगरोगन एवं विद्युत फिटिंग का कार्य भी समाप्त हो चुका है। इसी माह लोकार्पण के बाद सभी बसों का संचालन जुनवानी रोड स्थित नए स्टैंड से किया जाएगा, जो शहर से लगभग 2 किलोमीटर दूर है।

*10.50 करोड़ की लागत से तैयार स्टैंड*
अधिकारियों ने बताया कि नया बस स्टैंड लगभग 10.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त स्टैंड तक पहुंच मार्ग के चौड़ीकरण पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

नए परिसर में 120 बसों की पार्किंग के साथ-साथ 200 दोपहिया और 50 चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए परिसर में 8 दुकानें भी आवंटित की गई हैं। वर्तमान में यहां से प्रतिदिन लगभग 120 बसों का संचालन हो रहा है।

*यात्रियों के सामने नई चुनौती*
नई व्यवस्था से शहर को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में यातायात सुगम होगा। हालांकि, यात्रियों को अब बस पकड़ने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी और ऑटो-रिक्शा या टैक्सी का सहारा लेना पड़ेगा।

*किराया और सुरक्षा पर नजर*
नगर पालिका द्वारा नए स्टैंड तक पहुंचने के लिए ऑटो-रिक्शा का किराया निर्धारित किया जाना है। जून 2023 में प्रति व्यक्ति 20 रुपये किराया तय किया गया था, लेकिन यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी थी। अब नए सिरे से किराया तय किया जाएगा।

अंतरराज्यीय बसों के संचालन के कारण यहां दिन-रात यात्रियों की आवाजाही रहेगी। इसे देखते हुए आउटर में बस स्टैंड होने से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय पुलिस सतर्कता बरतेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि बस संचालकों से शिफ्टिंग को लेकर सहमति बन चुकी है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटो-रिक्शा व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button