
कवर्धा
8 मार्च 2026 रविवार को शाम 5 बजे देवांगन सामाजिक भवन, परमेश्वरी मंदिर प्रांगण सकरहा घाट में जिला देवांगन समाज कबीरधाम द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला देवांगन मंडल कवर्धा का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ने किया तथा संचालन जिला सचिव रमेश देवांगन ने किया।
इस अवसर पर बताया गया कि महिला संगठन ने परमेश्वरी महोत्सव और परमेश्वरी पुराण के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिलाओं ने घर-घर जाकर लोगों को जोड़कर महोत्सव को सफल बनाया, जिसके सम्मान स्वरूप उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन ने महिला संगठन की सराहना करते हुए भविष्य में भी संगठित होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। महिला सचिव सुनीता अशोक देवांगन, सुनीता श्याम लाल और युवा अध्यक्ष लोकनाथ देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में आभार शिवकांति देवांगन ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक नंदकिशोर देवांगन सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, महिलाएं और नगर देवांगन समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





