कबीरधामकवर्धा

कबीरधाम पुलिस ने गन्ना परिवहन करने वाले किसानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

कबीरधाम, 06 दिसंबर 2025।
कबीरधाम पुलिस ने भोरमदेव शक्कर कारखाना परिसर में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर गन्ना परिवहन करने वाले किसानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने किसानों को ट्रॉली के पीछे लाल झंडा, रेडियम टेप और चेतावनी लाइट लगाने की अनिवार्यता एवं महत्त्व समझाया।

रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में वृद्धि का मुख्य कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली की कम दृश्यता होना बताया गया। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने किसानों को निःशुल्क लाल झंडे, रेडियम स्टिकर और चेतावनी लाइट वितरित किए तथा उनके सही उपयोग की जानकारी दी।

कबीरधाम पुलिस ने किसानों से ओवरलोडिंग न करने, निर्धारित मार्गों का पालन करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की। फैक्ट्री प्रबंधन ने भी सुरक्षित परिवहन हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया।

पुलिस विभाग ने बताया कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे अभियान जल्द ही संचालित किए जाएंगे, जिससे कृषि एवं ग्रामीण परिवहन से जुड़ी दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button