कबीरधामकवर्धा

कवर्धा शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं S.I.R. समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

कवर्धा -:    शहर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में बीएलओ, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, शहर कांग्रेस पदाधिकारी एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान कवर्धा शहर के विभिन्न वार्डों में बूथ स्तर पर चल रहे S.I.R. कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। प्रत्येक बूथ में संचालित गतिविधियों, मतदाता सूची से संबंधित बिंदुओं तथा संगठन के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने हेतु आवश्यक सुझावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट साझा की और आगामी कार्ययोजना को प्रभावी बनाने हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए।

संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक निर्णय लिए गए। बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस विचारधारा को मजबूती प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
अशोक सिंह ठाकुर (शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कवर्धा), संगठन प्रभारी गोपाल चंद्रवंशी, पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष यादव, NSUI जिला अध्यक्ष शितेश चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष दीपक ठाकुर, मंडल अध्यक्ष गणेश योगी, डोगेंद्र सेन (शहर महामंत्री), जितेंद्र जैन (कोषाध्यक्ष शहर कांग्रेस), धीरज सिंह, गुड्डू ठाकुर, देवराज पाली, मेहुल सत्यवंशी, जगदीश गुप्ता, जाहिर कुरेशी, डॉ. खिराम साहू, जितेन कौशिक, विसर्जन यादव, अश्वनी कौशिक, रामायण सिन्हा, अफजल खान, मिलन तिवारी, सुरेश वर्मा, नरेंद्र वर्मा।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button