रायपुरकवर्धाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं से बोले प्रधानमंत्री

कांग्रेस पहले किसानों को संकट में डाल देती है, फिर झूठ बोलकर वोट की फसल काटती है

भोपाल में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम में PM ने छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता से भी बात की। प्रदेश के सुकमा जिले से भाजपा शक्ति केंद्र क्रमांक-1 के प्रभारी आदिवासी समाज के संजय सोढ़ी को मोदी से सीधे बात करने का मौका मिला। संजय से बात-चीत में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा। किसानों के मुद्दे पर संजय ने PM से सवाल किया।

संजय ने पूछा कि भाजपा की सरकार का किसानों के प्रति जो एप्रोच है और जो कांग्रेस का एप्रोच है उसे कैसे समझ सकते हैं, अंतर क्या है। जवाब में PM नरेंद्र मोदी ने कहा- किसानों का विषय उठाया आपने ये अच्छा है। आप जरा पहले का अनुभव याद कीजिए। किसानों के साथ क्या होता था। कांग्रेस की सरकारों के दौरान सूखा पड़ता था तो परेशानी किसान की होती थी। बाढ़ आती थी तो किसान की कोई सुध लेने वाला नहीं होता था।

कार्यक्रम में मोदी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में मोदी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

मोदी बोले- कांग्रेस की एक ही नीति थी पहले किसान को संकट में पड़ने दो और फिर कर्जमाफी के नाम पर झूठ बोलकर वोट की फसल काटो। यह उनका तरीका रहता था। 10 साल में कांग्रेस ने कुछ हजार करोड़ के कर्ज माफी का ऐलान किया। लेकिन असली में किसानों को यह लाभ कभी मिला ही नहीं । आप जाकर के देख लेना, कभी-कभी तो 10 दिन में करेंगे, 100 दिन में करेंगे कहते थे कभी नहीं किया।

देशभर से जुटे थे कार्यकर्ता, 100 नेता छत्तीसगढ़ से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
देशभर से जुटे थे कार्यकर्ता, 100 नेता छत्तीसगढ़ से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

प्रधानमंत्री ने इसपर आगे कहा- ज्यादातर जो छोटे किसान होते हैं, उनका तो बैंक में खाता भी नहीं होता था। वो तो किसी साहूकार के पास में और लोगों के पास में पैसे लेकर के बेचारे अपनी गाड़ी चलाते रहे। इसलिए कांग्रेस के लोग कर्जमाफी के नाम पर राजनीति करने करते थे, देते नहीं थे। लेकिन भाजपा सरकार आज पीएम किसान सम्मान निधि से सीधा पैसा किसान के बैंक खाते में भेज रही है। इससे छोटे से छोटे किसान लाभान्वित हो रहा है।

कार्यकर्ताओं से मोदी बोले- आपको आंकड़ा याद रखना चाहिए। सवा दो लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में जमा हो चुके हैं । 11 करोड़ किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं । भाजपा की सरकार ने किसानों पर महंगे यूरिया, महंगे फर्टिलाइजर का बोझ भी नहीं पड़ने दिया। इसके लिए सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए और ताकि किसान को खाद सस्ता मिले। भारत के किसानों को वही यूरिया सिर्फ 270 से कम कीमत में मिल रहा है। क्योंकि भारत सरकार वह बोझ उठा रही है।

पीएम मोदी ने कहा- बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए देश सर्वोपरि है।
पीएम मोदी ने कहा- बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए देश सर्वोपरि है।

आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत 9 वर्षों में दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था से पांचवें नंबर की आर्थिक ताकत बन गया है। ये कार्यक्रम भोपाल के कमला नेहरू स्टेडियम में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजूबत कार्यक्रम’ था। यहां PM ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।. पीएम मोदी ने कहा- मध्यप्रदेश की धरती की भाजपा को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब भी दिया। एक कार्यकर्ता के सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता के अंदर सेवा भाव होना सबसे जरूरी है। पीएम ने कहा, बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है, जहां दल से बड़ा देश हो, ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना मेरे लिए भी एक मंगल उत्सव है, मैं भी उत्सुक हूं।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button