कबीरधामकवर्धा

???? कवर्धा प्राइवेट स्कूल संघ का इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, गुरुकुल पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

कवर्धा।
कवर्धा प्राइवेट स्कूल संघ के तत्वावधान में छीरपानी कॉलोनी मैदान में 10 से 11 जनवरी तक आयोजित इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर के आठ प्रमुख विद्यालयों — श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, अभ्युदय स्कूल, अशोका पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर एवं रामकृष्ण पब्लिक स्कूल (रवेली) — की टीमों ने भाग लिया।
समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन स्वर्ण पदक विजेता रिया तिवारी, पार्षद दीपक सिन्हा, बिहारी लाल धुर्वे, योगेश चंद्रवंशी, डोनेश ठाकुर, छत्तीसगढ़ प्रांत उपाध्यक्ष पवन देवांगन, जिलाध्यक्ष डॉ. अश्वनी श्रीवास, जिला सीबीएसई स्कूल संघ अध्यक्ष आदित्य चंद्रवंशी, कवर्धा शहर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जिला सचिव लक्ष्मण चंद्रवंशी, जिला संरक्षक सपन चोपड़ा, जिला सहसचिव लोमश चंद्रवंशी, सदस्य प्रिंस बोथरा, रामशरण चंद्रवंशी एवं कुंज बिहारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्राइवेट स्कूल संघ को बधाई दी। प्रांत उपाध्यक्ष पवन देवांगन ने भी जिला संगठन के प्रयासों की सराहना की।
जिलाध्यक्ष डॉ. अश्वनी श्रीवास ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए, जिनमें श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, अशोका पब्लिक स्कूल एवं गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
11 जनवरी को खेले गए पहले सेमीफाइनल में श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को पराजित किया। आरपीएस ने 8 ओवर में 148 रन बनाए, जबकि डीपीएस 90 रन ही बना सकी।
दूसरे सेमीफाइनल में गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने 121 रन बनाकर अशोका पब्लिक स्कूल को 118 रन पर रोकते हुए फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल ने 83 रन बनाए। जवाब में गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रथम चंद्रवंशी, आदित्य चंद्रवंशी और विवेक नेताम की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में अशोका पब्लिक स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को हराया। अशोका स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का सर्वाधिक 156 रन का स्कोर खड़ा किया।
???? प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान – गुरुकुल पब्लिक स्कूल
द्वितीय स्थान – श्रीरामकृष्ण पब्लिक स्कूल
तृतीय स्थान – अशोका पब्लिक स्कूल
चारों मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आरपीएस के शिवा, अशोका पब्लिक स्कूल के अद्वित चंद्रवंशी तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रथम चंद्रवंशी और विवेक नेताम को मिला। वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अशोका पब्लिक स्कूल के वासुदेव वैष्णव को दिया गया, जिन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाए।
निर्णायक के रूप में मो. तस्लीम आरिफ, दीपक चंद्रवंशी, उमाशंकर साहू, अनिल चंद्रवंशी, अमित, बिपिन तिवारी, प्रदीप, रवींद्र साहू एवं राजा जोशी ने अहम भूमिका निभाई, जिनके सहयोग से टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button