विविध

राष्ट्रीय जनगणना में ‘आदिवासी धर्म’ कॉलम शामिल करने का प्रस्ताव पारित

कवर्धा, दिनांक 19 अप्रैल 2026:
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज, कबीरधाम के तत्वावधान में स्थानीय आदिवासी मंगल भवन के समीप स्थित विश्राम गृह, कवर्धा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रमुख, पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आदिवासी धर्म समन्वय समिति के अध्यक्ष देवकुमार धान, छत्तीसगढ़ आदिवासी समाज के अध्यक्ष अरविंद नेताम तथा अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज कबीरधाम के अध्यक्ष अमरसिंह कुशरे द्वारा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से आगामी राष्ट्रीय जनगणना में ‘आदिवासी धर्म’ के लिए पृथक कॉलम शामिल करने के बहुप्रतीक्षित मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही भविष्य में होने वाले विधानसभा एवं लोकसभा सीटों के परिसीमन और सीट वृद्धि के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।
संगठन को और अधिक सशक्त एवं एकजुट बनाने, तथा आदिवासी समाज के अधिकारों को मजबूती से स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर गहन चर्चा एवं विचार मंथन किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित एजेंडा को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, महासचिव, युवा प्रभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य सदस्य शामिल रहे।
बैठक का समापन समाज की एकजुटता, अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य की रणनीतियों को लेकर सकारात्मक संकल्प के साथ किया गया।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button