विविध
कवर्धा में फिर गूंजेगी क्रिकेट की आवाज, विजय शर्मा केपीएल सीजन-2 का जल्द होगा भव्य आयोजन
विधानसभा के सातों मंडलों के गांवों और कवर्धा के 27 वार्डों की टीमें लेंगी हिस्सा, युवाओं में दिख रहा खासा उत्साह

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
कवर्धा में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वामी करपात्री जी मैदान में विजय शर्मा केपीएल (कवर्धा प्रीमियर लीग) सीजन-2 का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियां जल्द शुरू होने वाली हैं। आयोजन की खबर से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।




