विविध

नन्हीं रूही ने जु-जित्सु चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, अशोका पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर

कवर्धा
रूही की इस उपलब्धि पर अशोका पब्लिक स्कूल प्रबंधन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में रूही ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
कबीरधाम के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक
उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक हासिल किए। इनमें 10 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों ने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।
सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button