मिडिल स्कूल भेदली में शिक्षक-पालक सम्मेलन सम्पन्न शाला विकास योजना (SDP) को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, पालकों ने सहयोग का दिया आश्वासन

भेदली, 29 सितंबर 2026। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भेदली में मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे शिक्षक-पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप साहू ने की।
संस्था के प्रधान पाठक आसकरण सिंह धुर्वे ने बताया कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में शिक्षक, विद्यार्थी, पालक और समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके साथ ही बच्चों के विकास के लिए सकारात्मक एवं उचित शैक्षणिक परिवेश का होना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन में शाला विकास योजना (SDP) तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में त्रैमासिक परीक्षा परिणाम, तंबाकू मुक्त परिसर, शाला के भौतिक संसाधनों का उचित रखरखाव, किचन गार्डन, अहाता निर्माण, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी, राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण्य छात्रवृत्ति पात्रता परीक्षा तथा प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इसके अलावा बच्चों द्वारा घर में मोबाइल फोन के उपयोग एवं उसके नियंत्रण, नेवता भोज, घर में पढ़ाई के लिए अलग स्थान, शत-प्रतिशत गणवेश, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा शाला परिसर में संभावित जोखिमों की पहचान एवं उनके निराकरण पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सम्मेलन में त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक कार्ययोजना के अनुरूप शाला विकास योजना (SDP) तैयार की गई। उपस्थित पालकों ने सर्वसम्मति से SDP के प्रभावी क्रियान्वयन में विद्यालय को हरसंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत भेदली की सरपंच श्रीमती सुनीति कौशिक, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री दिलीप साहू, प्रधान पाठक आसकरण सिंह धुर्वे, प्राथमिक विभाग के शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेश साहू, प्रधान पाठक श्रीमती ललिता कौशिक सहित बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक एवं छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मेलन में पालक भूपेंद्र कौशिक, दिनेश साहू, अंजनी साहू, नीतू कौशिक, जानकी साहू, कुंती साहू, अंजली साहू, सुशीला साहू, भूरी बाई साहू, दुलौरिन बाई, तीतरी बाई, सरोजनी बाई, सुकृति बाई, लक्ष्मी मानिकपुरी, बसंत यादव, नीरू साहू, सिद्धूराम, विनोद साहू, घनश्याम साहू, प्रभुराम साहू, शंकर साहू एवं छबीदास मानिकपुरी उपस्थित रहे।
शिक्षकों में रेखूराम भट्ट, श्रीमती वर्षा मानिकपुरी, दशरथ निर्मलकर एवं कर्नल तिवारी सहित छात्र प्रतिनिधि डेविड साहू भी उपस्थित रहे।





