विविध

सरस्वती साइकिल योजना से 27 छात्राओं को मिली नई उड़ान, हाई स्कूल घोंघा में हुआ साइकिल वितरण व वृक्षारोपण

कवर्धा
घोंघा। शासकीय हाई स्कूल घोंघा में शुक्रवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की 27 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुई। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर मेरावी ने कहा कि शासन की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे छात्राएं आत्मनिर्भर बनेंगी और नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।
प्राचार्य रामकुमार बघेल ने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत घोंघा के सरपंच फूलेश मेरावी ने छात्राओं को साइकिल की सुरक्षा करने और नियमित विद्यालय आने की प्रेरणा दी।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि दियाबार छपरी, जैताटोला, खुर्सीपार और खैरबना खुर्द जैसे दूरस्थ गांवों से आने वाली छात्राओं को अब विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी, जिससे उनका समय बचेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में व्याख्याता भगवती हठीले का विशेष योगदान रहा।
इसके बाद शासन की “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। व्याख्याता राजेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में गड्ढों का निर्माण, पानी और खाद की व्यवस्था पहले से की गई थी। व्याख्याता हेमंत कुमार सोनी ने लालपुर नर्सरी से पौधे लाकर अभियान में सहयोग दिया।
वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, पालकों और विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल करने तथा उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। प्राचार्य रामकुमार बघेल ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से कम से कम एक पौधे की जिम्मेदारी लेकर उसे बड़ा करने की अपील की।
इस अवसर पर व्याख्याता राजेश कुमार साहू, हेमंत कुमार सोनी, भगवती हठीले, ब्रजेश कुमार गुप्ता, अनिमा एक्का, शाला विकास समिति के सदस्य सुरेंद्र बघेल, बुधारी पटेल, उपसरपंच सुकदेव पटेल, पंच जोएब खान, उमेंद लांझी, खैरबना खुर्द के सरपंच दीनूराम पटेल, चंदन मानिकपुरी, भागीरथी लांझी, निर्मल मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button