*कवर्धा, 09 अप्रैल 2026।* कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. के. तुर्रे, जिला नोडल अधिकारी डॉ. केशव धुर्वे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनुपमा तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम खुर्सीपार और ग्राम सुकुवापारा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।शिविर में आधुनिक पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से कुल 124 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 46 पुरुष और 78 महिलाएं शामिल थीं। ग्रामीण क्षेत्र में इस अत्याधुनिक सुविधा से लोगों को समय पर जांच का लाभ मिला और उन्हें बड़ी राहत पहुंची।शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने मरीजों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक उपचार भी उपलब्ध कराया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के शशिकांत शर्मा, भूपेंद्र भास्कर, सेक्टर सुपरवाइजर शोभाराम निषाद, आरएचओ नीतीश कुमार साहू, आरएचओएफ प्रियंकेश मानिकपुरी, कोऑर्डिनेटर तिजऊ साहू सहित क्षेत्र की मितानिनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत ने शिविर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शिविर की गुणवत्ता एवं सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।Post navigationफर्जी FCI अफसर बनकर व्यापारी से 50 हजार की वसूली, रिटायर्ड आर्मी हवलदार गिरफ्तार कान्हा से भोरमदेव पहुंची बाघिन, दो शावकों संग अब यहीं बनेगा बाघों का स्थायी ठिकाना