कबीरधामकवर्धा

अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मीरा साहू ने जीता स्वर्ण, कवर्धा में भव्य स्वागत

कवर्धा। अशोका पब्लिक स्कूल का नाम एक बार फिर प्रदेश और देश में गौरव के साथ गूंजा, जब विद्यालय की खेल शिक्षिका मीरा साहू ने बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
मीरा साहू ने अपने शानदार खेल कौशल से न केवल चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश को जीत दिलाई। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कवर्धा आगमन के दौरान भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अशोका पब्लिक स्कूल से सिग्नल चौक तक डीजे, आतिशबाजी और रैली के माध्यम से शहरवासियों ने अपनी बेटी का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। विजयी रैली के दौरान नगर के मुख्य चौक पर पहुंचकर मीरा साहू ने शहीद भगत सिंह सहित महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक पवन देवांगन एवं सारिका देवांगन ने मीरा साहू को बधाई देते हुए कहा कि संस्था सदैव प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रही है और यह उपलब्धि उसी का परिणाम है।
मीरा साहू ने इस सम्मान के लिए विद्यालय परिवार एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि अशोका पब्लिक स्कूल ने उन्हें हमेशा परिवार की तरह स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास दिया है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एस. एल. नापित, उपप्राचार्य लोकनाथ देवांगन, एडमिन सागर नामदेव, कबीरधाम प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्विन श्रीवास सहित अन्य पदाधिकारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button