छत्तीसगढ़बिलासपुर

सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की निष्पक्ष जांच की मांग, दो बहनों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। शहर में एक पारिवारिक प्रकरण को लेकर दो नाबालिग बहनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर को लिखित आवेदन सौंपकर मामले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा संबंधित व्यक्तियों की कॉल डिटेल की जांच कराने का अनुरोध किया है।
आवेदन में प्रार्थी श्रेया सिंह (उम्र 17 वर्ष) और उनकी छोटी बहन श्रेणी सिंह (उम्र 14 वर्ष) ने उल्लेख किया है कि वे वर्तमान में भय और असुरक्षा की स्थिति में जीवन यापन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी अपनी माताजी के विरुद्ध हुई कार्रवाई के संबंध में निष्पक्ष और शीघ्र जांच की मांग की गई थी, किंतु अब तक मामले में कोई ठोस एवं संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।
बहनों ने अपने आवेदन में मांग की है कि उनके मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। साथ ही श्री राम किशोर सिंह एवं आकाश शैलेन्द्र सिंह की कॉल डिटेल की भी निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया है, जिससे घटना से जुड़े तथ्यों का सही आकलन हो सके।
आवेदन में यह भी आशंका जताई गई है कि विलंब की स्थिति में साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त, मामले में उपस्थित शिकायतकर्ता एवं गवाहों से भी निष्पक्ष और गहन पूछताछ किए जाने की मांग की गई है, ताकि सत्य सामने आ सके और किसी निर्दोष को अनावश्यक रूप से जेल में अधिक समय तक न रहना पड़े।
अंत में दोनों बहनों ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button