कवर्धा, 19 फरवरी 2026। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का भुगतान होली पर्व से पूर्व एकमुश्त किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए इस फैसले से प्रदेश भर के किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस किसान हितैषी निर्णय का स्वागत करते हुए कबीरधाम जिले के ग्राम मोटियारी निवासी किसान मेलनराम जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने लगभग 212 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा है, जिसकी मूल राशि उन्हें प्राप्त हो चुकी है। अब अंतर राशि होली से पहले मिलने की घोषणा से वे अत्यंत खुश हैं।
मेलनराम जायसवाल ने कहा कि होली के बाद नया कृषि सीजन प्रारंभ हो जाएगा, ऐसे में यह अतिरिक्त राशि पारिवारिक आवश्यकताओं और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सहायक होगी। साथ ही उन्होंने खेती के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदने की योजना भी साझा की।
राज्य सरकार के इस निर्णय से किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है। होली से पहले अंतर राशि के भुगतान से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए यह निर्णय राहत और उत्साह लेकर आया

Brajesh Gupta

By Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com