
कवर्धा, 12 फरवरी 2026। आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर कक्षा 6 से 11 तक की बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, विज्ञान में उनकी भागीदारी बढ़ाना तथा स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना रहा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम ने बताया कि इस पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास और विज्ञान के प्रति रुचि में वृद्धि हुई है। अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में लगातार गतिविधियाँ आयोजित कर शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्रों में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।





