विविध

शिक्षा सपनों की उड़ान” थीम पर तक्ष पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल कवर्धा का भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

कवर्धा | कवर्धा — अकादमिक सत्र 2025–26 के अवसर पर तक्ष पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में “शिक्षा सपनों की उड़ान” थीम के अंतर्गत प्रथम वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, तिलक एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
समारोह में विभिन्न गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया गया, वहीं स्कूली बच्चों ने श्री गणेश वंदना, स्वागत गीत तथा सरस्वती वंदना ग्रुप डांस के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। अतिथियों को बुके, फूलमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा समर्पित अकादमिक स्टाफ को प्रतिभाशाली गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुशलचंद साहू ने वर्तमान उपलब्धियों के साथ आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उपस्थित अतिथियों ने भी शिक्षा के क्षेत्र सहित जीवन के विविध पहलुओं पर प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम की सबसे आकर्षक झलक नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ रहीं, जिनकी मनमोहक कला ने दर्शक दीर्घा को उत्साह से भर दिया। अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा समूचे विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
समारोह के समापन पर संस्था प्रमुख द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button