इंदौरीकबीरधामकवर्धाकुई कुकदुरकुंडातरेगांव जंगलपंडरियापांडातराईपिपरियाबोडलारणवीरपुररेंगाखार जंगलसहसपुर लोहारा

कवर्धा नगर पालिका चुनाव में BJP का जनसंपर्क तेज, अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जुटे प्रचार अभियान में

कवर्धा – नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने रविवार से डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। प्रचार को धार देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं, वहीं प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी प्रतिदिन तीन से चार वार्डों में पहुंचकर जनता से संवाद कर रहे हैं।

बाजे-गाजे के साथ जनसंपर्क अभियान
रविवार को भाजपा ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। वार्ड नंबर 24, 25, 26 और 27 में सुबह से देर शाम तक चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने मतदाताओं से मुलाकात की। सोमवार को उन्होंने वार्ड 12, 13, 14 और 15 में भी लगातार जनसंपर्क जारी रखा। इस दौरान उन्होंने दुर्गा मंदिर, कालिका नगर, दर्री पारा, रूपेश जैन कॉलोनी, बावा पारा, रायपुर रोड, ठाकुर देव चौक, घोटिया रोड चौराहा, जुनवानी रोड, नवीन बाजार और बस स्टैंड तक संपर्क किया।

जनसमर्थन में बढ़ोतरी, कार्यकर्ताओं का जुटान
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को जनता का भरपूर समर्थन मिलता नजर आ रहा है। जहां-जहां वे पहुंच रहे हैं, वहां स्थानीय लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। भाजपा के पार्षद प्रत्याशी भी अपने-अपने वार्डों में सक्रियता से जनसंपर्क में लगे हुए हैं।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
भाजपा के जनसंपर्क अभियान में वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर, अतुल देशलहरा, मनहरण कौशिक, राजेंद्र सलूजा, डॉ. भाई राम साहू, गुरु शरण गुप्ता, डॉ. अतुल देव वर्मा, नूतन साहू, मनोज साहू, अशोक साहू (गोलू), सचिन अग्रवाल, दीपक ठाकुर, सचिन गुप्ता, तुषार साहू, राकेश साहू, राजा पियूष टाटिया, श्रीकांत उपाध्याय, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, पवन जायसवाल, हरीश साहू, शंभु देवांगन, गोपाल सेन, सविता ठाकुर, सुनील साहू और संजीव कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे।




Source link

Advertisement Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button