राज्य सरकार के एक वर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेस कांफ्रेंस: ‘विष्णु की पाती’ विमोचन, देखें लाइव वीडियो और जानें उन्होंने क्या कहा

रायपुर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 दिसंबर को राजधानी रायपुर में मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि विकास के हर पहलू पर ध्यान दिया गया है। इस मौके पर “विष्णु की पाती” का विमोचन भी किया गया। यह पाती राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं का संकलन है, जो जनता तक सरकार का संदेश पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब तबके के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने राज्य के समग्र विकास के लिए समर्पित प्रयास किए हैं। उन्होंने भी अपनी सरकार के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
