कबीरधामकवर्धा

एड्स जागरूकता पर किया गया आयोजन

कवर्धा, 26 जुलाई 2024। नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं छत्तीसगढ़ एड्स कंट्रोल सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय स्वामी विवेकानंद महा़विद्यालय बोडला में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवतियों द्वारा रंगोली के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत रंगोली के माध्यम से एड्स हेल्पलाइन नं 1097, नाको एप्प एवं अन्य जानकारी दिया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उमेश्वरी चंद्रवंशी और द्वितीय स्थान विनती पटेल ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि के रूप में श्री उमेश कुमार पाठक, राकेश गौतम, सनत देवांगन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवक पुनीराम यादव एवं सुरज कुमार निर्मलकर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में युवती मंडल से उमा पाटिल, कामिनी गुप्ता, पुनीता चंद्रवंशी, सुमन चंद्रवंशी, उमेश्वरी चंद्रवंशी, श्रेया पांडे, ज्योति चंद्रवंशी, पुष्पा चंद्रवंशी, हेमलता साह,ु श्रेया साहू उपस्थित थें।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button