कबीरधामकवर्धा

पिपरिया स्वामी आत्मानंद स्कूल की व्याख्याता सुभद्रा शाही सम्मानित

कवर्धा/ जय जोहार साहित्य एवं संस्कृति संस्थान एवं वैभव प्रका शन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में नारी सशक्तिकरण के अवसर पर  कौशल्या देवी साय प्रसिद्ध नेत्री तथा समाज सेविका धर्मपत्नी  विष्णुदेव साय ,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में वृंदावन हॉल, रायपुर में 14 अप्रैल को आयोजित गरिमामय समारोह में अपनी साहित्यिक उपलब्धि एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की महान महिला विभूतियों के जीवन व कृतित्व पर आधारित कोसलपुत्री भाग-1 और भाग-2 पुस्तकों का विमोचन किया गया। छत्तीसगढ़ की छत्तीस महिला साहित्यकारों के द्वारा लिखित पुस्तक छत्तीसगढ़ कहानीगढ़ का भी विमोचन हुआ। इन तीनों पुस्तकों में  सुभद्रा शाही की रचनाएं सम्मिलित हैं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की छत्तीस महिला साहित्यकारों का सम्मान किया गया।समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव अभिलाषा बेहार थीं। इस अवसर पर पद्मश्री शमशाद बेगम, पद्मश्री उषा बारले सहित छत्तीसगढ़ की विशिष्ट नारी शक्तियों का भी सम्मान किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पधारीं महिला साहित्यकारों के अलावा साहित्य सुधीजन उपस्थित थे। शाही की इस उपलब्धि पर साहित्यिक समाज में हर्ष व्याप्त है।सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
*

 

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button