कबीरधामकवर्धा

मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त ने किया कवर्धा वनमंडल के क्षेत्रों का निरीक्षण

मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त दुर्ग डॉ. के.मैचियो (भा.व.से.) कवर्धा वनमंडल अंतर्गत दो दिवसीय प्रवास रहे। उनके द्वारा वन क्षेत्रों का दौरा कर विभाग में चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

वनमंडलाधिकारी  शशि कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. के.मैचियो (भा.व.से.) मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त दुर्ग के कवर्धा वनमंडल अंतर्गत दो दिवसीय प्रवास के दौरान सर्वप्रथम विभिन्न तेन्दूपत्ता फड़ों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा सभी उपस्थित अधिकारी तेंदूपत्ता बीमा, छात्रवृत्ति की पूर्ण जानकारी प्रदाय करें। प्रत्येक संग्राहकों को कम से कम 500 गड्डी तेंदूपत्ता संग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित करें तथा कर्मचारियों के तेन्दूपत्ता क्रेता के प्रतिनिधियों का मोबाईल नंबर प्रदाय करें।

शहद प्रसंस्करण केन्द्र बोड़ला में स्थापित नवीन प्रसंस्करण मशीन, कोदो कुटकी व रागी साफ-सफाई मशीन का निरीक्षण किया गया तथा शहद प्रसंस्करण केन्द्र में शेष बचे मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने निर्देशित किया गया। महिला स्व-सहायता समूहों को अच्छे गुणवत्तायुक्त मॉप क्रय कर प्रदाय करने निर्देश दिये गये। कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केन्द्र में द्वितीय प्रसंस्करण शीघ्र प्रारंभ करने कहा गया। समूह को माहुल पत्ता मोल्डिंग मशीन प्रदाय किये जाने एवं भवन मरम्मत कराये जाने निर्देशित किया गया।

भोरमेदव अभ्यारय क्षेत्र अंतर्गत भूजल संरक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया तथा समस्त कार्य निर्धारित गुणवत्तायुक्त कराने निर्देशित किया गया। वन परिक्षेत्र रेंगाखार में चल रहे ए एन आर कार्य का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् वन धन विकास केन्द्र रेंगाखार में समूह द्वारा मुख्य वन संरक्षक महोदय को मिलेट्स प्रसंस्करण की प्रक्रिया और कुकीज निर्माण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गयी। मुख्य वन संरक्षक महोदय के द्वारा समूह की आय में वृद्धि हेतु मार्ट के अतिरिक्त स्थानीय क्षेत्रों में उत्पाद का वितरण करने और वनधन भवन के आसपास असंवैधानिक तत्वों को हटाने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात खारा परिक्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के वृक्षारोपण का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरा वनमंडलाधिकारी, कवर्धा, उप वनमंडलाधिकारी, कवर्धा, उप वनमंडलाधिकारी, स लोहारा, उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन कवर्धा एवं अन्य क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button