कबीरधामकवर्धा

हसदेव अरण्य को बचाने निकले सायकल यात्री कवर्धा पहुंचे

जिला मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत 

“हसदेव बचाओ ” पुनीत अभियान को लेकर सायकल यात्रा पर निकले आदिवासी समाज दो जाबाज युवा आज कबीरधाम जिला मुख्यालय पहुंचे। छत्तीसगढ़ में अपनी यात्रा 9 दिसम्बर 2023 से प्रारंभ कर विभिन्न जिलों में भ्रमण करते कबीरधाम पहुंचे है। जहां सुदूर वनांचल -कोंडागांव ,बस्तर, सुकमा ,दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, मोहला-मानपुर, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़, बेमेतरा, कवर्धा तक कुल लगभग 14 सौ किलोमीटर की दूरी तय किये है। कल सफर करते अगली पड़ाव मुंगेली की ओर प्रस्थान करेंगे । उक्त संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते डॉक्टर संतोष धुर्वे ने बताया कि भ्रमण में पर्यावरण प्रकृति जंगल को बचाने संदेश दे रहे हैं इस अभियान में योगेश मरकाम ग्राम लिखमा जिला- धमतरी छत्तीसगढ़ और राजेंद्र आयाम गांव राजेंद्रग्राम अनूपपुर मध्यप्रदेश के द्वारा यह अभिनव पहल किया जा रहा है। इन संघर्ष शील नौजवानों की आगमन पर कबीरधाम जिले के आदिवासी समाज ने भव्य स्वागत किया और उत्साह वर्धन बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। साथ ही उनके अभियान से जुड़ने जन जागृति लाने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।कोरोना जैसे महामारी ने आक्सीजन की महत्ता को समझाया है।आक्सीजन देने वाले हसदेव अरण्य जिसे भारत का फेफड़ा कहा जाता है विकास के नाम पर प्रकृति को नष्ट करना कहीं मानव समुदाय को भारी न पड़ जाए। इस अवसर पर डॉ संतोष सिंह धुर्वे महासचिव जिला गोंड समाज सेवा समिति कबीरधाम, आसकरण सिंह धुर्वे जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ कबीरधाम, रोहित धुर्वे संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ कबीरधाम, मीनाक्षी धुर्वे, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़, राजकुमारी धुर्वे, जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कबीरधाम, देवन सिंह धुर्वे जिला कार्यकारिणी सदस्य गोंड समाज, बसंत मेरावी, अनिकेत धुर्वे , आकृति सहित अन्य जागरूक युवा उपस्थित होकर स्वागत किए।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button