कबीरधामकवर्धा

मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के समय सावधानीपूर्वक गंभीरता से कार्य करें : कलेक्टर  जनमेजय महोबे

विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा के लिए बनेंगे 20-20 कुल 40 काउंटर, काउंटर प्रभारी एवं सहायक 200 कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

 

कवर्धा 9 अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजनांदगांव लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा पंडरिया 71 और 72 कवर्धा में विधानसभावार सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर  महोबे ने कहा कि मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के समय सावधानीपूर्वक कार्य करना जरूरी है। सभी गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करे। उन्होने कहा कि वितरण के समय और समान वापसी के समय सभी चीजों का संग्रहण करें और मिलना जरूर करे। उन्होंने कहा कि मतदान दलों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य को सुगमता से करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर  अविनाश भोई, कवर्धा एसडीएम  आशीष अनुपम टोप्पो, पंडरिया  संदीप ठाकुर डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री गीता रायस्त उपस्थित

कलेक्टर  महोबे ने कहा कि सभी अधिकारी पिछले निर्वाचन अनुभव का लाभ लेते हुए सुव्यवस्थित रूप से मतदान सामग्री का वितरण एवं वापसी का कार्य सुनिश्चित करे। यदि कोई दिक्कत आती है तो अपने सेक्टर अधिकारी को सूचित करें। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांति पूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित करने के लिए जिले के एक सहायक मतदान केन्द्र मिलाकर 804 मतदान केन्द्रों के लिए 75 सेक्टर आफिसर का बनाया गया है। मतदान सामग्री का वितरण सुव्यवस्थित रूप से करने के लिए जिले के दोनों विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा के लिए 20-20 कुल 40 काउंटर बनाए गए जाएंगे। इसके लिए काउंटर प्रभारी एवं सहायक 200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान सामग्री स्थल पर महिला मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए विशेष ध्यान रखा गया।
मास्टर ट्रेनर  एम के गुप्ता ने सामग्री वितरण एवं वापसी के समय किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सामग्री वितरण काउंटर अधिकारी क्रमांक 01, 02 और 03 के कार्यों को पृथक-पृथक समझाया। इसी प्रकार सामग्री वापसी के समय काउंटर अधिकारी के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थैले में कौन-कौन से सामग्री और लिफाफा रखा जाना है। वही वापसी के समय स्ट्रॉन्ग रूम में मतदान केंद्रवार रखने की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 224 है। इसमें 3 लाख 25 हजार 244 पुरूष मतदाता, 3 लाख 27 हजार 978 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 6 हजार 517 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 668 और 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता की संख्या 23 हजार 637 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008 है। सर्विस मतदाताओं की संख्या 136 है। 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 88 मतदाता है। जिले में 20 महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाएं जाएंगे। इसमें 10 पंडरिया और 10 कवर्धा विधानसभा के लिए होंगे। इसी प्रकार दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र 02, युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र की संख्या 10 होगी।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button