कबीरधामकवर्धा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से आठ दिव्यांगजनों की जिंदगी में लौटी खुशियां

मोटर चलित स्कूटी पाकर दिव्यांगजन हुए खुश

कवर्धा, 14 मार्च 2024। जब इरादे मजबूत हो तो शारीरिक अक्षमता को भी हार मानना पड़ता है। आज ऐसे लोग भी है जो अपनी दिव्यांगता को कमजोरी न मान, जिंदगी में आगे बढ़ कुछ करने की कोशिश करते है और इस कोशिश में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं भी दिव्यांगजनों की सपनों में उड़ान भरने का कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के आठ दिव्यांगजनों की जिंदगी में खुशियां लौटी है। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने अपने विधायक निधि से आज जिला कार्यालय परिसर में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आठ दिव्यांगों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय दृष्टि एवं बाधितार्थ विद्यालय सिंघनपुरी के कक्षा पहली में अध्यनरत हंसराज साहू और पोषण साहू को ब्रेल लिपि कीट प्रदान किया। साथ ही  सुशीला को श्रवणयंत्र प्रदान किया।

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा दिव्यांगजनों से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल भेंट करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता करने से मुझे सुखद अनुभूति मिल रही है। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल से दिव्यांगजनों की राह अब सामान्य व्यक्ति की तरह आसान हो जाएगी। सभी दिव्यांगजनों ने उपमुख्यमंत्री के इस प्रसायों की सराहना की और इस बहुमूल्य उपहार के लिए उपमुख्यमंत्री  शर्मा का आभार व्यक्त किया। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल पाकर दिव्यांगजन खुश हुए। दिव्यांगजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है।
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने हितग्राहियों से कहा कि सभी दिव्यांग भाई सड़क सुरक्षा नियमों का पालना सुनिश्चित करें और स्कूटी चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट लगाएं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिव्यांगों का हौसला बढाते हुए कहा कि दिव्यांग अपनी क्षमताओं को पहचानें और उसके अनुरूप एक लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि एक सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करते हुए दिव्यांग समाज और देश के निर्माण में महत्त्वपूर्ण रचनात्मक योगदान दे सकते हैं।

08 हितग्राहियों को मिला पेट्रोल चलित ट्रायसायकल

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना से 01 लाख 23 हजार 279-01 लाख 23 हजार 279 रूपए की लागत से 08 हितग्राहियों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल का वितरण किया। इन हितग्राहियों में ग्राम पंचायत घोटिया निवासी  धरमदास डहरिया, कैलाश नगर निवासी श्री अशोक सिन्हा, कवर्धा निवासी  नागेश कुंभकार, ग्राम पंचायत ढ़ोगईटोला निवासी  छबिलाल साहू, ग्राम पंचायत खाम्ही निवासी  तुलस कुमार, ग्राम पंचायत मैनपुरी निवासी  कमलू साहू, ग्राम पंचायत जेवड़न निवासी  राकेश कुमार, ग्राम पंचायत केशमर्दा निवासी  मुकेश को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष  वीरेन्द्र साहू,  कैलाश चंद्रवंशी,  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,  रवि राजपुत,  ईश्वरी साहू,  श्रीकांत उपाध्याय, कलेक्टर  जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री एसएस कुर्रे, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक  अभिलाषा पण्डा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button