कबीरधामकवर्धा

रामकृष्ण पब्लिक स्कूल की छात्रा तनु चंद्रवंशी ने बॉल बैडमिंटन में जीता स्वर्ण, देश का नाम किया रोशन

📍 कवर्धा | रिपोर्ट
श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा तनु चंद्रवंशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। पांच देशों के बीच आयोजित इंडिया–थाईलैंड बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में बालिका वर्ग में चयनित तनु ने स्वर्ण पदक हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
तनु चंद्रवंशी की खेल यात्रा की शुरुआत उनके विद्यालय से ही हुई, जहां बॉल बैडमिंटन के प्रति उनकी रुचि विकसित हुई। उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भारत और मलेशिया में आयोजित बॉल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में भी कवर्धा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इनमें श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल की पीटीआई लता साहू, पूर्व छात्रा क्षमानिधि जांगड़े और पूर्व छात्र बंटी चंद्रवंशी ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तनु का चयन थाईलैंड टेस्ट सीरीज के लिए किया गया था।
तनु की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती एम. शारदा एवं निदेशक डॉ. आदित्य चंद्रवंशी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए तनु को बधाई दी।
यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button