कबीरधामकवर्धा

पाण्डातराई पुलिस की कार्रवाई: 60 पौवा अवैध शराब व मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम जिले के थाना पाण्डातराई पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 पौवा देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई 22 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर सरईपतेरा रोड में की गई।
पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों—संजय कुमार जायसवाल (34 वर्ष) और संतोष कुमार जायसवाल (38 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम खण्डसरा—को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 4800 रुपये मूल्य की शराब और 40,000 रुपये कीमत की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई। कुल जब्ती की कीमत 44,800 रुपये बताई गई है।
आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button