
कवर्धा -: सोशल मीडिया और कुछ समाचार समूहों में एक बच्चे को हाथ बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे कबीरधाम जिले की घटना बताया जा रहा है। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह घटना कबीरधाम जिले से संबंधित नहीं है।
जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2026 को अमरलाल (16), निवासी ग्राम कुकरापानी, थाना तरेगांव, बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से कमजोर था और इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
26 फरवरी 2026 को ग्राम बडखेड़ा, थाना बिछिया, जिला मंडला में कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर उसे डायल-112 के माध्यम से उपचार के लिए बिछिया अस्पताल ले जाया गया।
बताया गया है कि रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच बालक अस्पताल से निकल गया, जिसके बाद उसका सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया। गंभीर चोट लगने के कारण 27 फरवरी 2026 को उसकी मृत्यु हो गई।
इस मामले में थाना बिछिया में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं—एक मारपीट की घटना से संबंधित और दूसरा सड़क दुर्घटना में मृत्यु के संबंध में। दोनों मामलों की पुलिस द्वारा विधिवत जांच की जा रही है।





