कबीरधामकवर्धा

पंडरिया पुलिस की कार्यवाही: ग्राम मोतिमपुर में जुआ खेलते 03 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश-पत्ती जब्त

कबीरधाम जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में थाना पंडरिया क्षेत्र में जुआ, सट्टा, आबकारी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।
दिनांक 08.03.2026 को थाना पंडरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोतिमपुर में आनंद बघेल के घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति ताश-पत्ती से रुपये-पैसे की हार-जीत की बाजी लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
कार्यवाही के दौरान 03 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, जबकि कुछ अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी:
आनंद बघेल, पिता सोहन बघेल, उम्र 37 वर्ष
राज भास्कर, पिता मनकेराजा, उम्र 21 वर्ष
धन्नू बघेल, पिता रमेश बघेल, उम्र 33 वर्ष
सभी निवासी ग्राम मोतिमपुर, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम (छ.ग.)।
आरोपियों के पास एवं जुआ फड़ से कुल 7,220/- रुपये नगद, 52 पत्ती ताश एवं 02 नग मोबाइल हैंडसेट जब्त किए गए।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के अंतर्गत पृथक से विधिवत कार्यवाही की गई है। फरार आरोपियों की तलाश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यवाही में सउनि. मोहन खुटे, आरक्षक सुनील घृतलहरे, हुकुम माथुर, आकाश भोई, राजू चंद्रवंशी, अभिषेक शर्मा एवं हरनारायण चेलकर का विशेष योगदान रहा।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button