कबीरधाम

विधायक भावना बोहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय पर पूर्णता के दिए निर्देश

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक ने वार्ड पार्षदों एवं जनपद सदस्यों से उनके क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकताओं और लंबित विकास कार्यों की जानकारी ली। सड़कों के निर्माण व मरम्मत, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण, तालाबों के गहरीकरण, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और ट्रांसफार्मर रखरखाव सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने बताया कि पंडरिया को आदर्श नगर बनाने के उद्देश्य से हरिनाला पुल निर्माण, अटल परिसर, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण, पंडरिया एवं पांडातराई बाईपास, राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत सड़क मरम्मत, 250 सीटर नालंदा परिसर तथा बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर हैं। सिंचाई सुविधा विस्तार हेतु बैराज परियोजना एवं पुल-पुलिया निर्माण को भी स्वीकृति मिली है।
बैठक में नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी, जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष नंदिनी साहू, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, छत्रकिशोर तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button