
कवर्धा -: असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की नई सूची जारी कर दी गई है। यह सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर की सहमति से घोषित की गई, जिसमें प्रदेश स्तर पर महासचिव, सचिव और समन्वयक के साथ कई जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
घोषणा के तहत कबीरधाम (कवर्धा) जिले से पुर्णिमा चंद्राकर को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर पुर्णिमा चंद्राकर ने पार्टी संगठन का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने कहा कि वे असंगठित क्षेत्र के कामगारों और कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और असंगठित वर्ग की आवाज और अधिक मजबूती से सामने आएगी।





