कवर्धा जिले के 7 नगरीय निकायों में 74.10 प्रतिशत मतदान, नगर पालिका कवर्धा में 68.22 प्रतिशत हुई मतदान
कवर्धा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कबीरधाम जिले के सभी सातों नगरीय निकाय का निर्वाचन 11 फरवरी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुआ। कबीरधाम जिले के सात नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला एवं युवा मतदाताओं में उत्साह देखा गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले के सात नगरीय निकायों कवर्धा, पंडरिया नगर पालिका तथा नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पांडातराई, पिपरिया और इंदौरी में कुल 74.10 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सातों नगरीय निकाय में कुल 58 हजार 361 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 28 हजार 900 और महिला मतदाता 29 हजार 461 शामिल है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि शाम 05 बजे तक नगर पालिका कवर्धा में 68.22, पंडरिया में 76.17, नगर पंचायत पिपरिया में 89.39, पाण्डातराई 84.97, बोड़ला में 75.68, सहसपुर लोहारा 81.77, इंदौरी में 79.79.प्रतिशत मतदान हुआ। कवर्धा नगर पालिका में कुल 26 हजार 755 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 13 हजार 253 और महिला मतदाता 13 हजार 502 शामिल है। नगर पंचायत पिपरिया में कुल 3 हजार 464 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 1 हजार 746 और महिला मतदाता 1 हजार 718 शामिल है। नगर पंचायत इंदौरी में कुल 3 हजार 775 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 1 हजार 865 और महिला मतदाता 1 हजार 910 शामिल है। पंडरिया नगर पालिका में कुल 11 हजार 209 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 5 हजार 491 और महिला मतदाता 5 हजार 718 शामिल है। पाण्डातराई नगर पंचायत में कुल 4 हजार 801 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 2 हजार 436 और महिला मतदाता 2 हजार 365 शामिल है। बोड़ला नगर पंचायत में कुल 3 हजार 550 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 1 हजार 764 और महिला मतदाता 1 हजार 786 शामिल है। नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में कुल 4 हजार 807 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पुरूष 2 हजार 345 और महिला मतदाता 2 हजार 462 शामिल है।
कबीरधाम जिले में नगरीय निकाय चुनाव में पिपरिया नगर पंचायत में दोपहर 4 बजे तक के मतदान में सबसे आगे रहते हुए 87.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पिपरिया के मतदाता मतदान को लेकर विशेष रूप से जागरूक नजर आए और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। इसके अलावा पांडातराई नगर पंचायत में 81.68 प्रतिशत, सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में 79.13 प्रतिशत, और इंदौरी नगर पंचायत में 78.97 प्रतिशत, नगर पालिका पंडरिया में 69.70 प्रतिशत, नगर पंचायत बोड़ला में 68.88 प्रतिशत और कवर्धा नगर पालिका में 60.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इन इलाकों में भी मतदाताओं ने लोकतांत्रिक अधिकार के प्रति बड़ी संख्या में भागीदारी दिखाई दी।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक जिले में कुल 54.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस दौरान नगर पालिका कवर्धा में 45 प्रतिशत, नगर पालिका पंडरिया में 52 प्रतिशत, नगर पंचायत बोड़ला में 56 प्रतिशत, नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में 68 प्रतिशत, नगर पंचायत पिपरिया में 77 प्रतिशत, नगर पंचायत इंदौरी में 72 प्रतिशत और नगर पंचायत पांडातराई में 67 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दोपहर 12 बजे तक जिले में कुल 33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस दौरान नगर पालिका कवर्धा में 24 प्रतिशत, नगर पालिका पंडरिया में 31 प्रतिशत, नगर पंचायत बोड़ला में 38 प्रतिशत, नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में 47 प्रतिशत, नगर पंचायत पिपरिया में 57 प्रतिशत, नगर पंचायत इंदौरी में 58 प्रतिशत और नगर पंचायत पांडातराई में 45 प्रतिशत मतदान हुआ था।
सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 17.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस दौरान नगर पालिका कवर्धा में 12.76 प्रतिशत, नगर पालिका पंडरिया में 15.16 प्रतिशत, नगर पंचायत बोड़ला में 20 प्रतिशत, नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में 20.38 प्रतिशत, नगर पंचायत पिपरिया में 33.08 प्रतिशत, नगर पंचायत इंदौरी में 31.81 प्रतिशत और नगर पंचायत पांडातराई में 23.43प्रतिशत मतदान हुआ था।