छत्तीसगढ़ में सियासी रामायण: सीएम को राम, भूपेश बघेल को रावण दिखाने वाला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवादित वीडियो

[ad_1]

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में रामायण के किरदारों की एंट्री ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भाजपा नेताओं को रामायण के पात्रों से जोड़ा गया है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भगवान राम बया गया है, जबकि विपक्षी नेताओं को राक्षसों के रूप में दिखाया गया है।
वीडियो में भाजपा नेताओं को दिए गए किरदार
- भगवान राम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लक्ष्मण: अरुण साव
- भरत: किरण सिंह देव
- शत्रुघ्न: डॉ. रमन सिंह
- हनुमान: विजय शर्मा
विपक्ष को ऐसे दिखाया गया
- रावण: भूपेश बघेल
- विभीषण: टीएस सिंह देव
- लवणासुर: एजाज ढेबर
भूपेश बघेल का पलटवार
वायरल वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “विष्णुदेव साय ने खुद को भगवान राम घोषित कर दिया है और वरिष्ठ नेताओं को राक्षस दिखाया है। मुख्यमंत्री जी, आप छत्तीसगढ़ की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बंद करें। भगवान बनने की कोशिश मत कीजिए।”
सूचना:
माननीय विष्णुदेव साय जी ने अपनी PR टीम के माध्यम से स्वयं को “प्रभु राम” घोषित कर दिया है.
इतना ही नहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और महिला नेताओं को राक्षस प्रदर्शित किया है.
मुख्यमंत्री जी! आप कुछ भी हो सकते हैं आप भगवान नहीं हो सकते.
हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके… pic.twitter.com/pHpnRQjRN8
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 11, 2025
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जनता इसे लेकर अपनी-अपनी राय दे रही है। कुछ इसे मजेदार मान रहे हैं, तो कुछ ने इसे अनावश्यक विवाद करार दिया है।
[ad_2]
Source link
