विविध

–15 फरवरी को दुर्ग में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में मिलेंगे युवाओं को अवसर

कवर्धा | 05 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को दुर्ग शहर में किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य नियोजकों और आवेदकों को एक ही मंच पर लाकर मेला स्थल पर ही साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया पूरी करना है।
जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि कबीरधाम जिला के वे निजी नियोजक, जिनकी संस्थाओं में रिक्त पद उपलब्ध हैं, वे विभाग की ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर ऑनलाइन रिक्तियां भेज सकते हैं। इसके अलावा इच्छुक नियोजक जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम में अपनी रिक्तियों की जानकारी सहित 10 फरवरी 2026 तक विवरण जमा करा सकते हैं, ताकि पदों पर भर्ती की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
वहीं निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे भी ई-रोजगार पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर रोजगार मेला के लिए आवेदन करें। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही विभिन्न कंपनियों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button