कबीरधामकवर्धा

नाबालिग से शोषण के आरोप में कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी जगत बांधे गिरफ्तार

 

कबीरधाम, छत्तीसगढ़ — जिले में नाबालिग से जुड़े गंभीर प्रकरण में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी जगत बांधे (उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम गौरमाटी) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में महिला थाना की टीम ने यह कार्रवाई की।

महिला थाना कवर्धा में दर्ज अपराध क्रमांक 49/2025 के अनुसार, नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने उसे बहलाकर विश्वास जीतने के बाद लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक शोषण किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान, चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी महिला थाना, निरीक्षक भुनेश्वरी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे 06 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी की न्यायिक अभिरक्षा की मांग की गई है।

कबीरधाम पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त और संवेदनशील कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button