विविध

बिहार से आ रहा 750 बोरी धान का ट्रक चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ा

304 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई; अंतरराज्यीय सीमाओं पर प्रशासन की सख्ती

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
कवर्धा, 19 नवंबर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही दूसरे राज्यों से अवैध धान परिवहन पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में चिल्फी चेकपोस्ट पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कैमूर से आ रहे 750 बोरी धान से लदे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में कुल 304 क्विंटल धान का परिवहन किया जा रहा था।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिला खाद्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर देवांगन के नेतृत्व में खाद्य, मंडी, राजस्व, आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने चिल्फी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान ट्रक को पकड़ा। टीम ने धान सहित ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं, मंडी अधिनियम के उल्लंघन का प्रकरण तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
सीमावर्ती रास्तों पर कड़ी निगरानी
दूसरे राज्यों से अवैध धान जिले में प्रवेश न कर सके और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेकपोस्ट स्थापित किए हैं। यहां खाद्य, मंडी, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है। सीमावर्ती मार्गों से गुजरने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सभी संबंधित विभागों को चेकपोस्टों पर मुस्तैदी से निगरानी रखने और अवैध धान परिवहन के मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध परिवहन करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एक नजर में कार्रवाई
स्थान: चिल्फी चेकपोस्ट, कबीरधाम
धान का स्रोत: कैमूर, बिहार
धान की मात्रा: 304 क्विंटल
बोरियों की संख्या: 750
कार्रवाई: ट्रक और धान जब्त
कानूनी कार्रवाई: मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button