तक्ष पब्लिक स्कूल में हैंड वॉश कार्यक्रम, बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
कवर्धा। लालपुर कला स्थित तक्ष पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हैंड वॉश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हृदय पंच शिक्षण समिति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. कुशलचंद दशोमती साहू ने बच्चों को हाथ धोने का महत्व बताते हुए कहा कि भोजन करने से पहले, शौचालय के उपयोग के बाद और बाहर से आने पर साबुन व साफ पानी से अच्छी तरह हाथ धोना चाहिए। इससे कीटाणुओं के संक्रमण और कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से हाथ धोने की आदत अपनाने का संदेश दिया। साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संदेश: स्वच्छ हाथ, स्वस्थ जीवन। हाथ धोने की आदत अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं।





