विविध

मारपीट कर हाथ फ्रैक्चर करने वाले तीन आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई

गाली-गलौज के बाद की थी मारपीट, पंडरिया पुलिस ने वैधानिक व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल

सीजीएन न्यूज़ | पंडरिया/कबीरधाम
पंडरिया थाना क्षेत्र में मारपीट कर प्रार्थी के हाथ में फ्रैक्चर करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शराब भट्ठी के पास स्थित दुकान में सामान खरीदने की बात को लेकर विवाद करते हुए युवक से गाली-गलौज और मारपीट की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी साजन सतनामी, लोकेश जांगड़े एवं पप्पू दाहिरे उर्फ ओंकार ने प्रार्थी संतोष पारधी के साथ मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 174/2026 दर्ज कर धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मारपीट में हाथ में हुआ फ्रैक्चर
विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसमें मारपीट के कारण उसके हाथ में फ्रैक्चर होना पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन और एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button