विविध

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पांडातराई पुलिस की

3,420 एमएल शराब और 1,700 रुपए नगद बरामद

सीजीएन न्यूज़ | पांडातराई, कबीरधाम
कबीरधाम जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांडातराई पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3,420 एमएल अवैध शराब एवं 1,700 रुपए नगद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला अखिलेश कौशिक के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गोलू पिता गणेश भास्कर, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोहगांव तथा नीलचंद पिता मुकेश टंडन, उम्र 27 वर्ष, निवासी मोहगांव को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से शराब और नगद राशि बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पांडातराई में धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध शराब के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई में थाना पांडातराई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button