अमेरा कन्या आश्रम छात्रा मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षिका हटाई गईं, जांच समिति गठित

खबर का असर
कवर्धा, 1 अगस्त।
कबीरधाम जिले के आदिवासी कन्या आश्रम अमेरा में कक्षा 7वीं की छात्रा से जुड़े गंभीर मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। कलेक्टर (आदिवासी विकास) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूरे मामले की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है।
आदेश के मुताबिक, जांच निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से संस्था में कार्यरत छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती स्वेता उइके को तत्काल प्रभाव से संस्था के प्रभार से पृथक कर दिया गया है।
साथ ही, आदिवासी कन्या आश्रम मुड़घुसरी, विकासखंड बोड़ला की अतिरिक्त अधीक्षिका श्रीमती शीला कन्नौजे को आगामी आदेश तक आदिवासी कन्या आश्रम अमेरा का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टर के अनुमोदन से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





