विविध

वनांचल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की सड़क परियोजना का किया भूमिपूजन

महीडबरा से बांटी पथरा तक 2.50 किमी सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगा सुगम एवं सुरक्षित आवागमन

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल एवं दूरस्थ ग्रामों के विकास को नई गति देते हुए विधायक भावना बोहरा ने शुक्रवार को ₹2 करोड़ 69 लाख से अधिक की लागत से बनने वाली महीडबरा से बांटी पथरा तक 2.50 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सड़क वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूर्ण होने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस सड़क निर्माण से वनांचल क्षेत्र के ग्राम महीडबरा, बांटीपथरा, दमगढ़, ताईतिरनी, अमलीटोला, घोघरा, नेउर कुशियारी, उतका एवं तिलियापानी सहित आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को बारहमासी, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं अन्य मूलभूत सेवाओं तक पहुंच और अधिक आसान होगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गांव तक सर्व मौसम सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि विकास का आधार है, जो गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करती है।
उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 500 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जो क्षेत्र के विकास की तस्वीर बदल रहे हैं। इन परियोजनाओं से ग्रामीणों को परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच में बड़ी सुविधा मिल रही है।
विधायक बोहरा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय वनांचल और आदिवासी क्षेत्रों की उपेक्षा हुई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वनांचल क्षेत्र में 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण, 3500 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण, बिजली एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था जैसे अनेक कार्यों से ग्रामीण जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
कार्यक्रम में कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, पार्वती सुनहले, बिंदा पनागर, राम गोपाल वट्टी, मोहित मरावी, पंडराम सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button