कबीरधामकवर्धा

रायपुर में “पंडरिया सेवा सदन” की शुरुआत, मरीजों के परिजनों को मिलेगा निःशुल्क ठहराव व भोजन

रायपुर। पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में “पंडरिया सेवा सदन” का शुभारंभ किया। यह सुविधा पंडरिया क्षेत्र से इलाज के लिए रायपुर आने वाले मरीजों के परिजनों को निःशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराएगी।
विधायक बोहरा ने इसे “भावना दीदी की गारंटी” के तहत किया गया जनसेवा का महत्वपूर्ण संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि यह सेवा सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि पंडरिया विधानसभा के लोगों के विश्वास और संवेदनशीलता का प्रतीक है, जो जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में सहारा देगा।
सेवा सदन में स्वच्छ कमरे, सात्विक भोजन, स्नान-शौचालय, पानी, बिजली और बिस्तर जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसका उद्देश्य मरीजों के परिजनों को आर्थिक और मानसिक राहत देना है, ताकि वे अपने मरीजों के इलाज पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें।
विधायक बोहरा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्रवासियों की सुविधा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में पहले भी निःशुल्क बस सेवा, एम्बुलेंस, मोबाइल हेल्थ लैब और कोचिंग जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनहित और विकास के कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button