कवर्धा, 18 फरवरी 2026। कबीरधाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति देते हुए 7 करोड़ 57 लाख 68 हजार रुपए की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कों का भूमिपूजन 19 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे किया जाएगा।
बटुरा कछार से मदनपुर तक प्रधानमंत्री पक्की सड़क निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 69 लाख 81 हजार रुपए तथा खडौदा से मदनपुर तक प्रधानमंत्री पक्की सड़क निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 87 लाख 87 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन दोनों परियोजनाओं का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके विशेष प्रयासों से स्वीकृत इस राशि से क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी तथा विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सुगम मार्ग का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मोतीराम चंद्रवंशी, ईश्वरी साहू, संतोष पटेल, कैलाश चंद्रवंशी, सुषमा गणपत बघेल, गणेश तिवारी, प्रकाश चंद्रवंशी, खेमराज साहू, विजय पटेल, छैली सुरेंद्र चंद्रवंशी, रूपेश चंद्रवंशी, रतन चंद्रवंशी, रमेश साहू, उमेंद्र टंडन, चौतराम साहू, लखन साहू, श्रवण चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित





