विविध

सुशासन तिहार में शिकायत के बाद भी अनदेखी, आत्मानंद स्कूल में नहीं मिली बुनियादी सुविधाएं


चिल्फीघाटी।
वनांचल क्षेत्र चिल्फीघाटी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में करोड़ों रुपए की स्वीकृति के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जिला खनिज निधि (डीएमएफ) और शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के निर्माण, उन्नयन, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला के लिए राशि जारी की गई, लेकिन जमीनी स्तर पर सुविधाएं नजर नहीं आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, 30 जून 2022 को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पुस्तकालय स्थापना के लिए 6 लाख 60 हजार रुपए स्वीकृत किए गए थे। उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय और प्रयोगशाला के लिए लगभग 50 लाख रुपए जारी किए गए। इसके अतिरिक्त निर्माण और उन्नयन कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत कर जिला निर्माण समिति कवर्धा को प्रदान की गई थी।
इसके बावजूद चिल्फीघाटी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में न तो स्थायी पुस्तकालय है और न ही सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशाला। प्रयोगशाला का सामान कक्ष में जमीन पर रखा हुआ है, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक अध्ययन में परेशानी हो रही है।
विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक लगभग 550 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों को बिना लाइब्रेरी और प्रयोगशाला की समुचित सुविधा के पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीवन दास मानिकपुरी ने 27 मई 2025 को कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी थी। सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक न तो जांच की गई और न ही भौतिक सत्यापन किया गया है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने शीघ्र जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा स्कूल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की 

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button